राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शनिवार को थाना मुंडेरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, साइबर हेल्प डेस्क और हवालात आदि का निरीक्षण किया।
अभिलेख चेक करने के साथ ही उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया। सुबूतों को सही तरीके से रखने के आदेश दिए। थाना परिसर की सफाई व्यवस्था भी चेक की। बाद में पुलिस कर्मियों से कहा कि वह अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करें। शासन की मंशानुसार शिकायतों का निस्तारण करें। एसओ को आदेश दिए कि फरियादियों के बैठने की उचित व्यवस्था थाना परिसर में करें। बीटवार पुलिस कर्मियों से उनके क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी लेते रहें।