• November 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

बांदा। मड़ौली खदान संचालक की दबंगई से परेशान किसानों ने  लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। किसानों के तेवर तल्ख देख अधिकारी भी हलकान हो गए। बाद में एसडीएम द्वारा आश्वासन देने पर किसानों ने जाम खोला। 


मोरंग खदान संचालको की दबंगयी इतनी अधिक हो गयी है की वो अन्नदाता पर ही अपनी सारी हेकड़ी दिखा रहे हैं। आलम यह है किसानों के खेतों के बीच से जबरन रास्ता बनाकर वहां से मोरंग से लदे वाहन निकाल रहे हैं। अगर किसान विरोध करते हैं तो माफिया झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। इस मनमानी के विरोध में अब किसान भी आर-पार की लड़ाई लडऩे के मूड में हैं। मड़ौली गांव के लोगों ने बालू माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खदान के रास्ते पर जाम लगा दिया। सूचना पर पैलानी एसडीएम शशिभूषण सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। काफी देर तक आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। हालांकि चेतावनी दी कि अगर दबंगई बंद नहीं हुई तो फिर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *