राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
हरदोर्ई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर आज से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन कई स्थानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अवैध अतिक्रमण करने वालों को 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। एक सितंबर से उन्होंने अभियान चलाने के लिए टीमों का गठन कर दिया था। इसी के तहत रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। चौराहे से शाहजहांपुर रोड तक चले अभियान के दौरान कई स्थानों पर बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण गिरा दिया गया। इसके अलावा डीएम चौराहे पर अतिक्रमण कर रखा था। इसके अलावा नालों के ऊपर भी अतिक्रमण था। जिसे गिरा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर नगरपालिका की जमीन के बोर्ड भी लगाए गए हैं।

.jpeg)









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































