• August 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कराने की मांग की है। 


गृहमंत्री को भेजे गए पत्र में पंकज भैया ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार, न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं। उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों में परिवर्तन किया है। तर्क दिया गया है कि इससे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदलेगी। जबकि अभी भी न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी गुलामी के प्रतीक के रूप में विराजमान है। लिहाजा अब न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *