राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोई ; बुधवार को राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ सदर तहसील के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को खाद्यान्न किट वितरित की। लोगों से जानकारी ली कि भोजन उपलब्ध हो रहा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिन लोगों के घ
र टूट गए हैं उनको सरकार की ओर से आवास दिए जाएंगे; जिलाधिकारी ने सम्बंधित प्रधान, लेखपाल, सचिव को लगातार प्रभावित क्षेत्र में रहने व प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी उतरते ही ग्रामों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।