राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
माधौगंज हरदोई। शारदा नहर पुल पर बारिश के चलते विधुत पोल पलट गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन रूक गया और लंबा जाम लग गया। बघौली मार्ग पर बने नहर पुल के पूर्वी किनारे पर खड़ा विधुत पोल बरसात के चलते सुबह लगभग छह बजे पलट गया।
पोल के पलटने से सड़क से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन मनोज, श्याम व रामकिशोर ने काफी मशक्कत के बाद पोल ठीक किया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































