• October 29, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोई। लखनऊ में हुए भिखारियों के सर्वे के बाद पड़ोसी जिले भी अलर्ट हो गए हैं। अब हरदोई में बाल मजदूरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। तहसीलवार चलने वाले अभियान के दौरान बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास करेंगे।


 इस अभियान के संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। पांच से सात नवंबर तक सांडी व सवायजपुर, 8 से 11 तक अतरौली से बेनीगंज, 12 से 14 तक बिलग्राम, माधोगंज व मल्लावां तथा 16 से 20 नवंबर तक शाहाबाद व पिहानी क्षेत्र में चिन्हींकरण अभियान चलेगा। इसकी जिम्मेदारी तहसील के एसडीएम, बीडीओ, नायब तहसीलदार, सहायक खंड शिक्षाधिकारी व श्रम परिवर्तन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *