• December 4, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

हरदोई: शाहाबाद के अस्थाई गौ आश्रय स्थल, सैदपुर ब्लॉक टोडरपुर का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सौम्या गुरगानी ने किया। उन्होंने गौशाला परिसर में पशु शेड, भूसाघर और केयरटेकर रूम का जायजा लिया। इस दौरान 109 पशु संरक्षित पाए गए, जबकि शेड में केवल 50 पशुओं के रहने की व्यवस्था थी। सीडीओ ने चरही का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही शेड में पशुओं के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का आदेश दिया। इस मामले में संबंधित सचिव का वेतन भी बाधित करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया गया।



गौशाला में 10 पशुओं के बिना ईयर टैग पाए जाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी को तत्काल ईयर टैग लगाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टोडरपुर का निरीक्षण किया गया। यहां जलभराव की समस्या पाई गई, जिसे जल्द सुलझाने के निर्देश दिए गए। शौचालयों का रखरखाव भी सुधारने के लिए वार्डेन को निर्देशित किया गया। विद्यालय में हास्टल रूम की कमी को लेकर सीडीओ ने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए।


मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक टोडरपुर कार्यालय का भी निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई कार्यों की शीघ्रता से संपन्न करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *