राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। दस्तक अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जोनल अधिकारी नंद किशोर और जेएड एसओ राजेश कुमार की फटकार लगाई है।
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब सबसे पहले गीतापल्ली (आलमबाग) पहुँची। यहां पर उन्होंने आशा कार्यकत्री, ऐनम व संबंधित स्टाफ को प्रत्येक घर का दौरा कर दिमागी बुखार, जलजनित रोग के रोकथाम और उपचार के प्रति लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया, और जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क जाँच एवं उपचार तथा परिवहन सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। वहीं उन्होंने संचारी रोगों को रोकने के लिए सभी से अपने आसपास सफाई रखने के अपील की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई से संबंधित सभी जानकारी डोर टू डोर जाकर लोगों को दें। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण जानकारियां डोर टू डोर देते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। यहां उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के आदेश दिए। वार्ड 54 आजाद नगर में नालिया चौक व नालियों में गंदगी मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए जोनल अधिकारी नंदकिशोर एवं जेएड एसओ राजेश को लगाई कड़ी फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता पर कब्जा मुक्त कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































