
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
टोक्यो जापान की एक निजी अंतरिक्ष कंपनी पैचंबम का चंद्रमा पर उतरने का प्रयास एक बार फिर विफल हो गया है। शुक्रवार को कंपनी का लैंडर जब चंद्रमा की सतह पर उतरने ही वाला था। तभी उससे संपर्क टूट गया। इस घटना के बाद कई घंटों तक संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई संदेश नहीं मिला। अंततः कंपनी ने मिशन को विफल घोषित कर दिया। स्पेस का यह लैंडर चंद्रमा पर उतरने से महज दो मिनट पहले तक सही काम कर रहा था। पृथ्वी पर मौजूद नियंत्रण कक्ष में सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही लैंडिंग का समय आया, लैंडर से सिग्नल आना बंद हो गया। इसके साथ ही लैंडर में एक छोटा रोवर भी भेजा गया था, जो चंद्रमा की सतह से नमूने इकट्ठा करने वाला था। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकेशी हाकामादा ने इस नाकामी पर दुख जताते हुए मिशन में शामिल सभी लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा यह दूसरी बार है जब हम चंद्रमा की सतह पर उतरने में असफल रहे हैं। अब हमें इस मामले को और गंभीरता से लेना होगा। स्पेस का यह दूसरा चंद्र मिशन था। इससे पहले करीब दो साल पहले कंपनी ने अपना पहला चंद्र मिशन भेजा था, जो सफल नहीं हो सका। उसी असफलता के बाद कंपनी ने अपने नए लैंडर का नाम ‘रेसिलिएंस’ रखा था, जिसका मतलब होता संकट में भी डटे रहना है। एक लाल रंग का खिलौनाघर, जिसे एक स्वीडिश कलाकार ने डिजाइन किया था और जिसे चंद्रमा की सतह पर रखने की योजना थी। स्पेस के अधिकारियों का कहना है कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि दोनों मिशन एक ही वजह से फेल हुए हैं या नहीं। फिलहाल टीम जांच कर रही है कि लैंडर के साथ आखिरी समय में क्या गड़बड़ी हुई।