राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीएम ने सभी आहरण वितरण अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के लाभ समय सीमा के भीतर प्रदान करने के निर्देश दिए। 100 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशन धारकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने पेंशन संबंधित समस्याओं का समाधान करने की अपील की। जिलाधिकारी ने पेंशन धारकों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को पेंशन और चिकित्सा व्यय के भुगतान को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीएम (न्यायिक) विशाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण, पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधिगण एवं पेंशनर्स उपस्थित रहे।


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































