राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ
नेशनल डेस्क: विराट कोहली ने सन्यास के कयासों को विराम देते हुए सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उनके इस फैसले के बाद फैंस उन्हें अलग- अलग तरीकों से उनके करियर के लिए शुभकामनाएं दे रहें हैं।
कोहली के संन्यास की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके टेस्ट करियर के आंकड़ों की बाढ़ आ गई है। 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन, 30 शतक, 31 अर्धशतक और शानदार रन एवरेज के साथ विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का महानतम टेस्ट खिलाड़ी माना जा रहा है। फैंस उन्हें सराहते हुए यह कह रहे हैं कि उनका योगदान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमिट रहेगा।















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































