राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ : लखनऊ में सियासी दलों के बीच में पोस्टर वॉर जारी है। केंद्र सरकार के जातीय जनगणना के फैसले के बाद भाजपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगाई गई है। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने होर्डिंग में लिखवाया है-जातीय जनगणना की उठाई आवाज अब बताओ कौन जात? जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच में लगातार पोस्टर वॉर हो रहा है। भाजपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग ने इसे तूल दे दिया है। होर्डिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर है। होर्डिंग के माध्यम से सीधे तौर पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जाति पूछी गई है। अमित त्रिपाठी ने कहा जातीय जनगणना जब होगी तो सबको अपनी जाति बतानी पड़ेगी। राहुल के दादा अपने नाम के आगे फिरोज खान लिखते थे। अब राहुल गांधी किस जाती से है देश को बताएं। उन्होंने कहा इसी प्रकार मुलायम सिंह यादव अपने नाम के साथ सिंह लिखते थे। अखिलेश यादव बताएं कि वो सिंह है या यादव। यह दोनों ही नेता जो जोर-जोर से जातीय जनगणना की बात करते थे। अब अपनी जाति नहीं बता रहे हैं। इसलिए हम लोग पोस्टर लगवा कर इनकी जाति पूछ रहे हैं। लोकसभा सदन के दौरान जब अखिलेश यादव से जाति पूछी गई थी तब वह भड़क गए थे। मगर अब पूरे देश को जाती बतानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *