राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
हरदोई : जुलाई को एसडीएम सवायजपुर के कोर्ट के बहिष्कार के आवाह्न के बाद भी कोई सुधार न होने पर सवायजपुर तहसील के अधिवक्ता संगठन द ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन ने सवायजपुर तहसील के सभी न्यायालयों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
अधिवक्ता संगठन द ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक की गयी जिसमें अधिवक्ताओ द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अन्य न्यायालयों कार्यशैली से भी अधिवक्ता आहत हैं अतः समाधान न होने तक अग्रिम बैठक की तक उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार चकबन्दी अधिकारी न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। द ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन महामन्त्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने यह जानकारी दी तथा इस सम्बन्ध में पत्र भी जारी किया।

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































