• October 26, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बांदा। मोरंग खदान खुलने के साथ ही माफियाओं ने नियम-कायदे ताक पर रख दिए हैं। खुलेआम केन नदी पर अवैध खनन हो रहा है। इसके अलावा ओवरलोडिंग भी हो रही है। खदान संचालकों की मनमानी के आगे जिम्मेदार भी मौन हैं। 


खप्टिहाकला में गाटा संख्या 356 /1 खदान संचालकों द्वारा खनिज नियमावली की अनदेखी कर केन नदी से मोरंग निकाली जा रही है। खनन करने वाले पानी के समीप छन्ना लगाकर बिना सीमांकन के पोकलैंड मशीनों के जरिए मोरंग निकाल रहे हैं। वहीं खदान खुलने से पहले अधिकारियों ने दावा किया था कि सीसीटीवी की निगरानी में मोरंग निकाली जाएगी। इसके बाद भी अभी तक कहीं भी कैमरे नजर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। इस मामले में खनिज अधिकारी बांदा अर्जुन कुमार ने बताया कि कैमरे लगाने का नियम हैं। वह इस संबंध में जानकारी करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *