• July 17, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ ; आने वाले समय में अयोध्या रोड अकबरनगर प्रथम कुकरैल नदी के किनारे हरियाली छाएगी। इसके लिए प्रशासन स्तर पर चल रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 20 जुलाई को होने बडे़ स्तर पर होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम के तहत यहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे।



बडे़ स्तर पर होने वाले इस पौधरोपण कार्यक्रम के तहत बुधवार को मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब, डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी अमरेंद्र कुमार सेंगर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान लैंड स्केपिंग का कार्य होता मिला। मंडलायुक्त ने बताया कि कुकरैल नदी के किनारे करीब साढे़ चार किलोमीटर के क्षेत्र में पौधरोपण करने का लक्ष्य है। करीब 25 एकड़ भूमि पर सौमित्र वन और शक्ति वन विकसित किये जाएंगे। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगभग 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसमे 6000 बड़े पौधे और 4000 छोटे पौधे मियावाकी पद्धति से रोपित होंगे। वन क्षेत्र में शीशम, जामुन, बेल, अर्जुन, आम, इमली, आवंला, कटहल, अमरूद समेत 32 प्रजाति के पौधे लगाये जाएंगे। इसके अलावा सर्पगंधा, एलोविरा जैसे 10 हर्ब प्रजाति और नींबू, करौंदा व चांदनी जैसे झाड़ी प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए एंबुलेंस, पानी के टैंकर और मोबाइल शौंचालय की व्यवस्था करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त किरीट राठोड, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह व प्रभागीय वन अधिकारी शितान्शु पांडेय आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *