• July 24, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बेनीगंज/हरदोई। चीटियों को दाना चुगाने गया वृद्ध गोमती नदी में डूब गया। तेज बहाव के कारण उसका शव काफी दूर निकल गया। तीन दिन बाद उसका शव बडेरा गोमती घाट के पास से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 



बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी समीप गोमती नदी बहती है। तीन दिन पूर्व गांव का ही जदुनाथ सिंह 68 वर्ष चींटियों को दाना चुनाने के लिए गया हुआ था। गोमती नदी में अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। बहाव तेज होने के कारण वह लापता हो गया। मंगलवार की शाम को उसका शव ग्राम अतरौली थाना क्षेत्र के बडेरा गोमती घाट मे पानी से बरामद कर लिया गया। तीन दिनों से नदी में लापता वृद्ध की तलाश में स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन काफी मशक्कत कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक जदुनाथ गन फैक्ट्री कानपुर मे ऑर्डिनेन्स ड्राइवर के पद पर तैनात थे। वह रोज चींटी के लिए दाना चुनाने के लिए टिकुरी स्थिति गोमती नदी पर जाया करते थे। थाना प्रभारी अतरौली दिलेश सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें सुचना नही मिली हैं। अगर मिलती हैं, तो कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *