राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
शाहजहांपुर। मुरादाबाद से आई नरमू मुरादाबाद की टीम ने चुनाव के मद्देनजर शाहजहांपुर व रोजा शाखा में कर्मचारियों से जनसंपर्क किया। उन्होंने नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की विचारधार बताने के साथ ही अभी तक कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यो का ब्यौरा भी सभी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नरमू चुनाव में सभी विरोधियों को सबक सिखाएगी। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में युवा संयोजक दीपक यादव, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश चौबे व पंकज सक्सेना ने रोजा व शाहजहांपुर में सभी विभागों में जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारियों से संवाद किया। साथ ही मान्यता के चुनावों में नरमू को शत-प्रतिशत समर्थन देने की अपीील की। पदाधिकारियों ने कहा कि नरमू ऐसा संगठन है जिसने रेल कर्मियों की हर समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उनकी मांगों के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन के साथ ही आंदोलन भी किया है।।इस चुनाव में अगर कर्मचारियों ने फिर अपना समर्थन दिया तो नरमू विरोधियों को सबक सिखाएगी। जनसंपर्क के दौरान कामरेड नरेंद्र त्यागी, कामरेड दीपक यादव, रजनीश चौबे, पंकज सक्सेना, शिव कुमार सक्सेना, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, जयपाल सिंह, अतुल, जितेंद्र त्रिवेदी और सोहन लाल कश्यप मौजूद रहे।

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































