• August 14, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों व कार्यरत कर्मियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकाली। राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।


 इसके बाद मदरसे के हज़ारों स्कूली बच्चों के संग तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह सात बजे परिवर्तन चौक से शुरू हुई। जो हजरतगंज चौराहा पर जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में करीब 10000 बच्चों के अलावा शिक्षक व अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिन रास्तों से यह यात्रा निकली वहां पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बच्चों द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के जज्बे से भर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *