• October 28, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि गोआश्रय स्थल व गो संरक्षण केंद्रों में गोवर्धन पूजा की जाएगी। इस मौके पर गायों का पूजन किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि अस्थाई गोआश्रय स्थलों के अलावा गो संरक्षण केंद्र, कान्हा गोशाला व ऐसे स्थान जहां पर निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं, वहां पर साफ-सफाई की जाए। गोपूजन के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए। इसके अलावा उन्होंने गो आश्रय स्थल पर केयर टेकर नियुक्त करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से गाय के गोबर से बने दीपक व मूर्तियां खरीदने की अपील की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *