राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
हरदोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर के मैरिज लॉन में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता पावरलिफ्टिंग की अंतराष्ट्रीय खिलाडी व रेफरी पूनम तिवारी ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन हमारी सभ्यता का परिचायक है जो बिना भेदभाव सभी को एक सूत्र में बाँधे रखता है। उन्होंने महिलाओं की उन्नति और सुरक्षा पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे देश रक्षा ही नहीं वरन राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुट जाएं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संयोजक सामाजिक समरसता नरेंद्र सिंह ने कहा हमारा समाज कोई राज सत्ता आधारित समाज नहीं है। बल्कि ये तो संस्कार और संस्कृति आधारित समाज है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो पर्व मनाये जाते हैं उनके पीछे का मूल तत्व है संस्कार है। देश के अच्छे नागरिक बनें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जो इस देश के आदर्श नागरिक की अवधारणा है वही संघ के स्वयंसेवक की भी है। उन्होंने आगे कहा 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।
इस अवसर पर हम सभी को सामाजिक, समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण रक्षा, नागरिक कर्तव्य और संकल्पना का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर मुख्य वक्ता के अतिरिक्त विभाग संघ चालक शिवस्वरूप सिंह, विभाग प्रचारक कौशल, जिला प्रचारक रवि, जिला कार्यवाह संजीव खरे, नगर संघ चालक मिथिलेश शर्मा, नगर कार्यवाह विनय पाण्डेय, शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, पीके वर्मा, कीर्ति सिंह, समाजसेवी सुहाना जैन, निधि सिंह, रीता गुप्ता, अनुराधा मिश्र, केके अवस्थी, प्रभाकर गुप्ता नगर प्रचारक विशाल, सहनगर कार्यवाह राजवर्धन, प्रीतेश दीक्षित उपस्थित रहे।