• June 16, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 
अजान खीरी विकासखंड कुंभी गोला के लोगों को सूर्य देव के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी लोगों का हालत बिगाड़ रही है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। भीषण गर्मी से अभी राहत के आसार भी नजर नहीं आ रहे। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी कई दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 18 जून से मौसम में परिवर्तन होने और बारिश के आसार बने हुए है। उसके बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी।

दिन की शुरुआत के साथ ही सूर्य की तपन से धरती तपने लगती है। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जो लोग सड़कों पर नजर आते हैं, वो भी पसीने से तर-बतर रहते हैं। यही नहीं बाजारों से भी ग्राहक गायब हो जाते हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। भीषण गर्मी के बीच रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर करीब दो बजे तक 45 डिग्री सेल्सियस तक का आभास हो रहा था। धूप तेज होने के चलते दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। जो लोग घर से बाहर निकले, वह भी धूप व लू से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधे रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे व युवा नहरों व रजवाहों में छलांग लगाते दिखे। 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार गरम हवाओ के चलने से शरीर मे पानी की कमी होने का अंंदेशा बना रहता है। यही नहीं हीट स्ट्रोक की संभावनाएं भी बढ जाती है। आखो की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सक ऐसे मौसम मे धूप व लू से बचने हेतु बार बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *