• December 12, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

हरदोई: आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अपर जिला जज और सचिव भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय हरदोई में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर जिला जज ने अधिनियम के उद्देश्यों और कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जो अपने घरों से बाहर कार्य करती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों को विधिक सेवाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप आंचलिक प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह, एलडीएम अरविंद रंजन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, लिपिक अभिषेक अवस्थी, और पीएलवी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *