• September 1, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

माधोगंज हरदोर्ई। अमर सेनानी श्री नरपति सिंह स्मारक संस्थान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने तमाम समस्याओं को रखते हुए उने समाधान के लिए मंथन किया। उनका कहना था कि नगर के मुख्य मार्ग की वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। 


पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रदेश मंत्री नवल महेश्वरी ने कहा कि जल्द ही व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह आशू और विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल आएंगे। उनके सामने व्यापारियों इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस मौके पर संरक्षक महेश माहेश्वरी समेत दिनेश त्यागी, उमेश माहेश्वरी, उदय अग्रवाल, अध्यक्ष प्रमोद जैन, रमाकांत गुप्ता, गुड्डïू, अजय गुप्ता पप्पू, पदुम गुप्ता, जीतू गुप्ता, सूरज राठौर, दिनेश त्यागी सुरेश मेडिकल, बाल गोविंद, अनिल गुप्ता, सुशील सिंह, अनमोल गुप्ता, गौरव माहेश्वरी, शिवकुमार, विक्रम, सुशील सिंह, हीरा और देवेंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *