राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
शाहाबाद हरदोई। जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी स्कूलों में झंडारोहण करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
इस मौके पर आशा एकेडमी स्कूल में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। देश भक्ति के गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इसके अलावा नाटकों के जरिए वीर जवानों के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक शगुफ्ता खान ने कहा हमारा देश आजादी का जश्न हमारे महापुरुषों की बदौलत मना रहा है। वही शाहबाद के कैरियर पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने वीर जवानों को नमन किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलनेका संकल्प लिया। स्कूल के प्रबंधक सलीम सिद्दीकी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।