राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखीमपुर खीरी ; बच्चों के बेहतर स्वस्थ्य व देखभाल के लिये एक अगस्त से विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह भर गांव -गांव तक जाकर स्वास्थ्य कर्मचारी आम जनमानस को जागरूक करेंगे।
इस संबंध में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि स्तनपान शिशु के जीवन का पहला एवं सबसे महत्तवपूर्ण आहार है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शिशु के विकास एवं स्वास्थ्य के लिये अनिवार्य है। शिशु को रोगो से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। जिससे शिशु का प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। सभी माताएं अपने शिशुओ को जन्म के पहले घंटें में ही स्तनपान करायें। क्योंकि कोलोस्ट्रम मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु जन्म के पहले कुछ दिनों में निकलता है। जो शिशु को कई के बीमारियों से बचाता है। कम से कम छः माह तक केवल स्तनपान करायें। इसके बाद भी दो साल तक या उससे अधिक समय तक ठोस आहार के साथ-साथ स्तनपान जारी रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस स्तनपान सप्ताह को सफल बनाने के लिए 31 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक होगी। जिसमें ब्लाक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्करों की उपस्थिति जरूरी है।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































