राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखीमपुर खीरी: हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ममरी में थाना प्रभारी शिवाजी दुबे अपनी गुड मॉर्निंग पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ वृद्ध लोग अपने घर ग्रहस्थी के कार्यों को कर रहे थे। जिन्हें देखने से प्रतीत हुआ ठंड से जूझ रहे हैं। तभी उन्होंने गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। उन्होंने ग्रामीणों क्षेत्र के वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को स्वेटर और कंबल बांटकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास किया। ठंड के मौसम में पर्याप्त साधन न होने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। ऐसे में थाना प्रभारी शिवाजी दुबे की यह पहल समाज के लिए एक उदाहरण है और अन्य लोगों को भी इस दिशा में काम करने की प्रेरणा देती है।
शिवा जी दुबे की संवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी है।
इस पहल का उद्देश्य न केवल ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत देना है, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी है कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी सबसे ऊपर है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर योगदान देने की आवश्यकता है। शिवा जी दुबे जैसे लोग यह दिखाते हैं कि अगर हम चाहें, तो छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
हैदराबाद थाना पुलिस की यह मानवीय पहल ठंड के बीच एक गर्मजोशी भरा संदेश है, जो इंसानियत की मिसाल कायम करती है।

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































