"Demand for removal of BLO duty in the teachers union meeting"
  • August 22, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संयुक्त कार्य समिति की बैठक सांडी रोड स्थित मरकरी कान्वेंट स्कूल के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने की।

बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से आए ब्लॉक मंत्री, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष ने कार्य समिति को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा प्रदेशीय संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बीएलओ ड्यूटी, चयन वेतनमान, अवरुद्ध वेतन और मध्यान्ह भोजन की कन्वर्जन कास्ट विद्यालयों तक शीघ्र भेजे जाने की मांग उठाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर पंचायत चुनावों की बीएलओ ड्यूटी से शिक्षकों को मुक्त किया जाए और यह जिम्मेदारी अन्य विभागीय कर्मचारियों को दी जाए, क्योंकि बीएलओ ड्यूटी से विद्यालय का शैक्षिक वातावरण प्रभावित होता है और निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति में कठिनाई आती है।

मंडल मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित ने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक का संचालन जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर, संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, संगठन मंत्री राघवेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ पांडे, राधा तिवारी, अभिषेक गुप्ता, शुभम मिश्रा, नीतू वर्मा, श्रुति यादव, ब्रजमोहन सिंह, आशीष तिवारी, दुर्विजय वर्मा, नरेंद्र शर्मा, विनय यादव, अवधेश कुमार यादव, हरिशंकर, आदित्य प्रकाश मिश्रा, रीना राणा, विनोद कुमार सिंह, राजीव कुमार, केशव सिंह पटेल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *