राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : सामुदायिक भवन रतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हचंदपुर, सतावं, लालगंज, खीरों और सरेनी क्षेत्र की कुल 106 नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय मौजूद रहे।
इसके पूर्व, प्रोबेशन विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 11 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 4 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 1 को व्हीलचेयर और 1 को स्मार्टकेन प्रदान किया गया।
मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































