
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मृतक आश्रित जमुना देवी पत्नी स्व० मनीष चन्द्र कश्यप को कलेक्ट्रेट कार्यालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।विगत दिनांक 27.11.2024 को जनपद की तहसील फरीदपुर में तैनात लेखपाल मनीष चन्द्र कश्यप की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक की आश्रित उनकी पत्नी जमुना देवी को उ०प्र० सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 के प्रस्तर-5 व 9 में प्रावधानित व्यवस्था के अन्तर्गत लेखपाल पद पर वेतनमान 5200-20200 सातवें वेतन आयोग की संस्तुति अनुसार लेवल-3 पर मूल वेतन रु0 21,700-69,100 पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गयी है।जिलाधिकारी द्वारा अनुकम्पा के आधार पर मृतक आश्रित के रुप में जमुना देवी पत्नी स्व० मनीष चन्द्र कश्यप निवासी मो० कानून गोयान, कस्बा व तहसील बहेड़ी को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आमंत्रित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मृतक लेखपाल की सेवा सम्बन्धी समस्त देयकों का आश्रित पत्नी जमुना देवी को पूर्व में ही भुगतान किया जा चुका है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह उपस्थित रहीं।