Hardoi's social worker Shalini Singh's efforts bore fruit, high mast lights installed in Barnai Chatrakha village

समाजसेविका शालिनी सिंह के प्रयास से हरदोई के बरनई चतरखा गांव में सांसद कोटे से हाई मास्ट लाइट लगाई गई। वर्षों से चली आ रही रोशनी की समस्या का समाधान हुआ। ग्रामीणों में खुशी।

Highlights

  • बरनई चतरखा में हाई मास्ट लाइट स्थापित
  • समाजसेविका शालिनी सिंह की पहल सफल
  • सांसद जयप्रकाश कोटे से स्वीकृति
  • ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ी
  • हरदोई जिले में विकास कार्य में तेजी

हरदोई। जनपद के विकासखंड सांडी के ग्राम बरनई चतरखा में वर्षों से चली आ रही अंधकार की समस्या अब समाप्त हो गई है। समाजसेविका शालिनी सिंह के लगातार प्रयास, जनसंपर्क और नेतृत्व के परिणामस्वरूप सांसद जयप्रकाश जी के कोटे से एक हाई मास्ट लाइट गांव में स्थापित की गई। इस उपलब्धि ने ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

गांव का यह क्षेत्र लंबे समय से रात के समय अंधकार में डूबा रहता था। चौराहा, मुख्य सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी न होने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार अंधेरे की वजह से दुर्घटनाएँ भी हो चुकी थीं। वर्षों से ग्रामीण इस सुविधा की मांग कर रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।

समाजसेविका शालिनी सिंह ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से समझा और इसे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाकर लगातार फॉलो-अप करती रहीं। उनके समर्पित प्रयासों को देखते हुए सांसद जयप्रकाश जी ने अपने कोटे से हाई मास्ट लाइट स्वीकृत कर दी।

हाई मास्ट लाइट लगते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब गांव सुरक्षित महसूस होगा। रात में आवागमन आसान होगा, बच्चों और महिलाओं के लिए भी सुरक्षित वातावरण बनेगा तथा आपात स्थितियों में तुरंत सहायता पहुंचाना संभव होगा।

ग्रामीणों ने शालिनी सिंह की सेवा भावना और सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में कई विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं और गांव का बदलता स्वरूप साफ दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर समाजसेविका शालिनी सिंह ने कहा—
“गांव के लोगों की समस्याओं को समझना और उन्हें हल करना मेरा कर्तव्य है। समाज सेवा मेरा लक्ष्य है और मैं गरीब, जरूरतमंद व हर नागरिक तक सुविधाएं पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहूँगी।”

हाई मास्ट लाइट लगने से गांव का मुख्य चौराहा, स्कूल मार्ग और सार्वजनिक स्थल अब रात में भी पूरी रोशनी से जगमगाएंगे, जिससे गांव की सुरक्षा व्यवस्था और समग्र विकास दोनों मजबूत होंगे।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *