Kharge In Rajya Sabha, राज्यसभा में खरगे, Congress attacks BJP, महिला वोट बैंक बयान, President Address Motion of Thanks, Mallikarjun Kharge Speech, Rajya Sabha News, Parliament Budget Session 2026, Congress BJP Clash,#KhargeInRajyaSabha, #CongressVsBJP, #ParliamentSession, #WomenReservation, #SocialJustice, #IndianPolitics, #RajyaSabhaNews, #BudgetSession2026

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर तीखा हमला बोला। कहा— महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा गया, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र कमजोर हुआ।

हाइलाइट्स :

  • राज्यसभा में खरगे ने सरकार पर सामाजिक न्याय कमजोर करने का आरोप लगाया
  • महिलाओं को केवल वोट बैंक मानने का BJP पर आरोप
  • महिला आरक्षण विधेयक लागू न करने पर सरकार को घेरा
  • अर्थव्यवस्था, किसान-मजदूर और विदेश नीति पर सवाल
  • RSS और BJP में महिला नेतृत्व न होने का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में 6062 शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर पूरी तरह चुप्पी साध ली गई।

सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर हमला

खरगे ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के ढांचे को कमजोर किया है। संवैधानिक अधिकारों पर लगातार चोट की गई और संसदीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हुई।

उन्होंने कहा कि वह सदन के सामने पांच अहम मुद्दे रखना चाहते हैं—

  • सामाजिक न्याय
  • सामाजिक सद्भाव
  • संसदीय लोकतंत्र पर हमला
  • अर्थव्यवस्था व किसान-मजदूरों की समस्याएं
  • विदेश नीति की खामियां

महिलाओं को केवल वोट बैंक बताया

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर खरगे ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में महिलाओं की बात जरूर की गई, लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा महिलाओं को केवल वोट बैंक समझती है

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार सच में महिलाओं को सशक्त करना चाहती है, तो महिला आरक्षण विधेयक को बिना शर्त लागू क्यों नहीं किया गया
खरगे ने कहा— “आप कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। जनगणना के नाम पर शर्तें लगाकर महिला आरक्षण को टाल दिया गया।”

कांग्रेस का ऐतिहासिक उदाहरण गिनाया

खरगे ने कहा कि जब देश में महिलाओं को वोट देने का अधिकार भी नहीं था, तब कांग्रेस ने सरोजनी नायडू को पार्टी अध्यक्ष बनाया।
उन्होंने याद दिलाया कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने के 60 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन भाजपा ने अब तक किसी महिला को पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाया।

उन्होंने यह भी कहा कि RSS ने अपने 100 साल के इतिहास में कभी किसी महिला को नेतृत्व नहीं सौंपा, जो भाजपा की सोच को उजागर करता है।

अर्थव्यवस्था, किसान और विदेश नीति पर सवाल

खरगे ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि किसान, मजदूर और आम जनता लगातार परेशान हैं।
विदेश नीति को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राष्ट्रीय हितों की बजाय प्रचार को प्राथमिकता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *