“लखनऊ में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने मुलाकात कर उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इस दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और SIR अभियान जैसे कार्यों की सराहना की गई। पढ़ें पूरी खबर।“
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत सोमवार को उत्तर मंडल-5 के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने महानगर अध्यक्ष को उनके द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय तिवारी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि महानगर संगठन ने विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इनमें एसआईआर अभियान प्रमुख रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संजय तिवारी के अनुसार आनंद द्विवेदी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। इसके साथ ही संगठन विस्तार के लिए नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा गया और युवा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए गए।
उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में भाजपा का सदस्यता अभियान भी व्यापक स्तर पर चलाया गया। इस अभियान के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ा गया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया गया।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह कार्यकाल काफी सक्रिय रहा। महानगर संगठन की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर जनजागरण अभियान भी चलाए गए।










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































