
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई :आज ग्रामोदय पी0जी0कालेज डिघिया खेरिया के प्रांगण मे जिले की पहली मूर्ति स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया ।।साथ ही उनके 101वी जयन्ती पर कर्पूरी विचार समागम एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद समाजसेवी सुशील कुमार मिश्र ने की । समागम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व शाखा प्रबन्धक बैंक आफ इंडिया हरदोई ओम प्रकाश सविता ने कहा सादगी,आत्मसम्मान, जनसेवा के परिचायक थे।कर्पूरी ठाकुर,उनकी सादगी को सर्व समाज के लोग आज भी याद करते है। शिक्षा समाज की जननी है।।शिक्षा को लेकर हमेशा ही पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की भूमिका स्पष्ट रही ।। उन्हौने हमेशा ही गरीबो , शोषिण,बंचितो सर्व समाज के अधिकार की न्याय को लेकर हमे शा ही संघर्ष किया।
भाजपा नेता डॉ0आदर्श दीपक मिश्र ने कहा भारत के प्रधानमंत्री जी को हम धन्यवाद देते है कि जिन्होंने गरीबो के मसीहा कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से अंलकृत किया।कर्पूरी ठाकुर जी ने पूरा जीवन सादगी व सौम्यता के साथ बिताया।।मुख्यमंत्री रखते हुए भी उन्होंने कभी अपने सगे सम्बन्धों के लिए कभी सिपारस नही की।।हमेशा बिहार को उच्च शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया।।कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से ओम प्रकाश सविता,राज कुमार सविता, प्रधानाचार्य कौशल किशोर त्रिपाठी,जनार्दन मिश्र, दीपक शर्मा, बनवारी लाल,आदित्य वर्मा, कुलदीप शर्मा, मुलायम यादव,सुयश प्रकाश,अनुराग मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।।