राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की बैठक बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में हुई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया गया। इस गोष्ठी में लखनऊ जिले के 181 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं साझा कीं और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इन सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन अध्यक्ष ने दिया। चुनाव प्रक्रिया अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार यादव की निगरानी में हुई, जिसमें आर.के. चतुर्वेदी (रिटायर्ड आईजी) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अजय कुमार मिश्रा और मिथिलेश सिंह उपाध्यक्ष, आर.एल. निरंजन महासचिव, हीरा लाल गिरि कोषाध्यक्ष, और अनिल कुमार सिंह व हरि भजन सिंह सचिव निर्वाचित हुए। इसके अलावा सात कार्यकारिणी सदस्यों को भी नामित किया गया। बैठक में पूर्व पदाधिकारियों श्याम पाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अम्बरीश कुमार मिश्रा और कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रियंका राय सहित अन्य पेंशनर्स ने सक्रिय भागीदारी की। यह बैठक काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसने पेंशनर्स के कल्याण हेतु एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *