राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

अमिताभ बच्चन को अयोध्या बहुत पसंद है,इसलिए रामनगरी में प्रॉपर्टी खरीदते हैं। बिग बी ने एक बार फिर अयोध्या में एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। अमिताभ बच्चन ने राम नगरी में एक बड़ा प्लॉट खरीदा है। बॉलीवुड में कई अभिनेता हैं जो प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं। इनमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी हैं। वह पहले भी 3 बार प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। यह चौथी बार है जब उन्होंने अयोध्या में कोई प्लॉट खरीदा है। अयोध्या में इससे पहले जो प्लॉट बिग बी ने खरीदा था,वह 2024 में खरीदा था। बताते हैं, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जो प्लॉट लिया है, वह 25 हजार स्क्वायर फीट का है, जिसकी कीमत 40 करोड़ है।पहले 10 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट लिये थे। उस प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ थी। मार्च 2025 में पता चला कि बिग बी ने एक और नया प्लॉट खरीदा है। यह प्लॉट 54,454 स्क्वायर फीट में बना है। यह प्लॉट राम मंदिर से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। 2024 में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन से पहले बिग बी ने हवेली अवध में 5,372 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट की कीमत 4.54 करोड़ थी। अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल की बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म वेट्टैयन में दिखाई दी थी। इस फिल्म में रजनीकांत भी मुख्य किरदार में थे। अब वह फिल्म सेक्शन 84 और कल्कि 2 में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *