
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया को 18 मई, 2025 को ढाका के हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वह थाईलैंड जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थीं, तभी इमिग्रेशन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिसके चलते गिरफ्तारी हुई। हालांकि, इस मामले के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
नुसरत फारिया ने बांगलादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की भूमिका निभाकर फिल्म ‘मুজिब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन’ में अभिनय किया था, जो श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित है। उनकी गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को चौंका दिया है। अधिक जानकारी के लिए पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।