
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानो की समस्याओ का समाधान करेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह शाही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर अभियान शुरू हुआ है। चौधरी साहब निरंतर किसानों की उन्नति के लिए तत्पर रहे।अभियान के दौरान माइक्रो सिंचाई की तकनीक दी जाएगी। सभी विभाग मिलकर 15 दिन तक कार्य करेंगे। हर दिन किसानों से संवाद होगा। लाइव प्रसारण होगा। किसानों को आधुनिक खेती और प्राकृतिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे। नवाचार करने वालों किसानों की कहानी अन्य किसानों को भी बताई जाएगी।