राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। लखनऊ। लखनऊ के राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. कमलेश कुमार दुबे की पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का शीर्षक कुंभ-थुण तबला की रचनाएं है। यह पुस्तक शतरंग प्रकाशन, लखनऊ से प्रकाशित हुई है। डॉ. दुबे ने अपनी पुस्तक में प्रमाणों के साथ तबले के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तबला भारतीय संगीत परंपरा का प्राचीन वाद्य यंत्र है। प्रारंभ में इसे कुंभ-थुण के नाम से जाना जाता था। मुगल काल में इसका नाम तबला रखा गया। लेकिन इसकी उत्पत्ति और विकास पूरी तरह भारतीय संस्कृति में निहित है। विमोचन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें नूतन कहानियां के संपादक सुरेंद्र अग्निहोत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की डॉ. मधु तांबे और पूनम दुबे शामिल थीं। राज्यपाल ने लेखक से पुस्तक की विषयवस्तु पर चर्चा की। उन्होंने इस शोध को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका मानना है कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को भारतीय संगीत की जड़ों से जोड़ने में मददगार साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *