राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के जोन-4 में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों से बहस के बाद टीम के अधिकारियों को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित वेंडिंग जोन में अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय पार्षद ने की थी। इसके बाद नगर निगम की टीम-296 कार्रवाई करने पहुंची थी। मौके पर विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने चिह्नित जगह से आगे तक कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा पहले भी यहां से अवैध कब्जा हटाया गया था। अब ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। 13-14 दुकान वेंडिंग जोन में है। सिर्फ यही दुकानें तय जगह पर लगाई जाएंगी। जोन-4 के जोनल अधिकारी संजय यादव का कहना है कि अतिक्रमण की शिकायत के बाद वेंडिंग जोन पर नगर निगम की टीम पहुंची थी। यहां पर लोगों से बहस हो गई। मौके पर अधिकारियों ने लोगों को मनाया। इसके साथी तय जगह से आगे अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा स्थानीय पार्षद ने शिकायत की थी कि तय जगह से आगे तक बढ़ाकर अतिक्रमण किया गया था। वहीं, स्थानीय पार्षद संजय राठौर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, कुछ लोगों ने फोन कर इसके बारे में बताया है।































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































