लखनऊ नर्सिंग स्कूल कार्यक्रम, हरबिलास नर्सिंग स्कूल लखनऊ खबर, रविन्द्रालय चारबाग कार्यक्रम, उज्जवल रमण सिंह कार्यक्रम लखनऊ, Motilal Memorial Society Lucknow event, Harbilas Nursing School lamp lighting ceremony, nursing oath ceremony Lucknow news, healthcare education event Uttar Pradesh,नर्सिंग लैम्प लाइटिंग समारोह, लखनऊ नर्सिंग छात्राओं का शपथ समारोह, रविन्द्रालय कार्यक्रम, nursing lamp lighting ceremony India, nursing students oath ceremony Lucknow, healthcare education ceremony UP,लखनऊ जिला शिक्षा समाचार, चारबाग लखनऊ कार्यक्रम खबर, हरबिलास नर्सिंग स्कूल लखनऊ समाचार, nursing school event Lucknow Uttar Pradesh, Ravindralaya Charbagh event news Lucknow, healthcare education event UP India,#LucknowNews, #NursingCeremony, #LampLightingCeremony, #HarbilasNursingSchool, #HealthcareEducation, #UttarPradeshNews, #StudentEvent,

“हरबिलास नर्सिंग स्कूल, चारबाग लखनऊ द्वारा रविन्द्रालय में लैम्प लाइटिंग एवं ओथ सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में सांसद उज्जवल रमण सिंह मुख्य अतिथि रहे और नर्सिंग छात्राओं को मानव सेवा का संदेश दिया।

लखनऊ। हरबिलास नर्सिंग स्कूल, चारबाग (लखनऊ) द्वारा लैम्प लाइटिंग एवं ओथ सेरेमनी का आयोजन गरिमामय वातावरण में रवीन्द्रालय में किया गया। यह संस्थान मोती लाल मेमोरियल सोसाइटी द्वारा संचालित है, जिसकी स्थापना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त ने की थी। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद और सोसाइटी के अध्यक्ष कुँवर उज्जवल रमण सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती, फ्लोरेंस नाइटिंगेल और स्व. चन्द्रभानु गुप्त के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

समारोह में नर्सिंग छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन एवं कार्य, सामाजिक उत्पीड़न और ‘बेटी बचाओ’ जैसे विषय शामिल रहे। इस दौरान छात्राओं ने पारंपरिक लैम्प लाइटिंग की रस्म निभाई, जो सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति निष्ठा का प्रतीक मानी जाती है।

संस्था के अवैतनिक सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय शंकर राय ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग सेवा समाज की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रशिक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्यकर्मियों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को सेवा के दौरान अनुशासन, समर्पण, त्याग और गोपनीयता को अपनाने की सीख दी।

सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी राजेश सिंह ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोती लाल मेमोरियल सोसाइटी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने छात्राओं के बेहतर प्लेसमेंट के लिए आधुनिक तकनीकी सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

मुख्य अतिथि कुँवर उज्जवल रमण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से दीपक की ज्योति की तरह समाज में सेवा का प्रकाश फैलाने और करुणा, अनुशासन तथा समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही बदलते समय में एआई जैसी नई तकनीकों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की बात कही। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं, छात्राओं और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या प्राची शुक्ला ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रताप सिंह, संस्थापक सदस्य एस.के. त्रिपाठी, डॉ. गणेश चन्द्र मिश्र, समाजसेवी सुधीर हलवासिया, प्रशासनिक अधिकारी कमला शंकर मिश्र सहित स्कूल की शिक्षिकाएं, छात्राएं, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *