अलीगढ़ के कारीगरों ने अपनी कला और कौशल का एक और उदाहरण पेश किया है। ताला और हार्डवेयर उद्योग के लिए प्रसिद्ध यह शहर अब आध्यात्मिक योगदान से भी चर्चा में है।
25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले भव्य राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में जो खास घंटियां बजेंगी, वे अलीगढ़ के स्थानीय कारीगरों ने तैयार की हैं।
यह घंटियां विभिन्न आकारों में हैं —
1 इंच से 12 इंच तक
कीमत 70 रुपये से 12 हजार रुपये तक
हाथ में बजाने वाली छोटी घंटियां
छत पर टांगी जाने वाली बड़ी और भारी घंटियां
इन घंटियों को शहर के मूर्ति कारोबारियों ने व्यापारियों के माध्यम से अयोध्या भेजा।
यह अलीगढ़ की कला को राष्ट्रीय स्तर पर नया सम्मान दिलाने वाला क्षण है।















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































