राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : स्वतंत्रता सेनानी रफ़ी अहमद किदवई जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में श्री अजय राय ने कहा कि रफ़ी अहमद किदवई ने 1920 में खिलाफत आंदोलन और असहयोग आंदोलन में हिस्सा लेकर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे 1946 में उत्तर प्रदेश सरकार (अंतरिम सरकार) में गृहमंत्री रहे और बाद में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया। उनके प्रयासों से खाद्यान्न संकट को दूर करने में मदद मिली। उन्होंने बेंगलुरु में किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय, कांग्रेस नेता नितिन शर्मा, रमेश मिश्रा, सुशील तिवारी सोनू, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. आशीष दीक्षित, मेहताब जायसी और पं. अनोखे लाल तिवारी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































