राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार द्वारा दिखाई जा रही उदासीनता से क्षुब्ध कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा घोषित 24 जून को श्रद्धेय बी एन सिंह की प्रतिमा पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आयोजित भूख हड़ताल कार्यक्रम में जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज महासंघ कार्यालय में महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समस्त पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय एवं महामंत्री राम कुमार धानुक ने बताया कि मोर्चे के बैनर तले अनेक बार प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कर्मचारियों की लंबित मांगों जिसमे पुरानी पेंशन बहाली, विगत नवंबर माह में मुख्य सचिव के साथ मोर्चे के पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करने,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने, सातवें वेतन आयोग में व्याप्त वेतन विसंगतियों का निराकरण कराने जैसी प्रमुख मांगो को लेकर सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से पूरे प्रदेश के कर्मचारी भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करने को विवश हैं। आज की बैठक में निर्णय लिया गया है कि मोर्चे के द्वारा घोषित भूख हड़ताल के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारी और कर्मचारी 24 जून को भूख हड़ताल करेंगे। आज की बैठक में उपाध्यक्ष उमंग निगम,संजय शुक्ला,अमित खरे, आकिल सईद बबलू, अमित शुक्ला,मंत्री अजय कुमार धानुक,समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *