राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क औरैया। नगर के देवकली मंदिर परिसर ने ब्राह्मण समाज ने आपात बैठक की।भाजपा शासन मे ब्राह्मणो पर बढ़ते अत्याचार को लेकर परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने कहा जनपद में बढ़ रही जातीय वैमनुस्यता की आंधी में जिस प्रकार हमारी ही पार्टी की ऋचा राजपूत द्वारा अपने भड़घ्काऊ बयानों एवं पोस्टों द्वारा ब्राहमण समाज को अपमानित किया जा रहा है,उससे जनपद के समस्त ब्राहमण समाज में भारी रोष व्याप्त है।गोहानी कलां के प्रकरण को लेकर राजपूत समाज में जातियों के बीच खाई पैदा करने का काम किया है।ऐसे माहौल में हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं को ब्राहमण समाज के बीच आक्रोश का सामना करना पड रहा है।यह स्थिति न केवल हम सभी कार्यकर्ताओं बल्कि पार्टी के लिए भी गंभीर है। अतः हमारा प्रशासन पार्टी नेतृत्व से आग्रह है कि उक्त नेत्री के ऊपर उचित कार्यवाही कर जनपद में बढ़घ् रहे जातीय वैमनुष्यता को समाप्त करने का कार्य करें।अन्यथा की स्थिति में आगामी चुनावी समय में पार्टी का भारी नुकसावोन होने की प्रबल सम्भावना है।


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































