राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज इलाके में एक महिला ने डेंटिस्ट पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति नशा करने के बाद काफी क्रूर हो जाता है। दहेज की मांग न पूरी होने पर तीन तलाक देकर चला गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। बाउली सआदतगंज निवासी महिला ने बताया उसकी शादी मार्च 2021 में मोमिन नगर निवासी शादाब अख्तर सिद्दीकी से हुई थी। शादी में परिवार ने हैसियत के हिसाब से खर्च किया था। ससुराल जाने के बाद पति शादाब अख्तर सिघ्द्दीकी, सास शमीम अख्तर सिघ्द्दीकी, देवर नादिर अख्तर सिघ्द्दीकी कम दहेज के ताने देने लगे। इसके स्विफ्ट कार की डिमांड करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने के लिए बासी खाना खिलाते थे। डिमांड न होने पर गंदा व्यवहार करते। देवर भी उस पर बुरी नजर रखता था। घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के विरोध करने पर भाग गया। घटना की जानकारी उसने अपने पति व सास को दी। तो चुपचाप बर्दाश्त करने के लिए बोला। वर्ना तलाक की धमकी देने लगा। महिला का कहना है कि उसका पति डेंटिस्ट होने के बाद बावजूद काफी नशा करता है। नशे में आने के बाद क्रूर हो जाता है। जिसके चलते उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाता है। महिला के सब कुछ बर्दाश्त करने के बावजूद छोटी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पूरा परिवार दहेज के लिए उकसाता है। फोन करके मायके से कार के लाने की डिमांड करते हैं। मांग न पूरी होने पर पति ने बुरी पिटाई कर दी। जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इलाज के बाद पीड़िता अपने मायके में रह रही है। आरोपी पति शादाब मायके जाकर कार की मांग करने लगा। लड़की के परिवार ने समझाने का प्रयास किया तो दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। लड़की के परिवार ने विरोध जताया तो तीन बार तलाक बोलकर चला गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































