
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक में स्व. राम अचल, महामत्री, नगर निगम, कर्मचारी संघ की गत दिवस सडक दुर्घटना में मृत्यु उपरान्त महामंत्री के रिक्त हुये पद पर महामंत्री पद के चुनाव हेतु संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक में अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने सभी नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के उपस्थित सदस्योदाधिकारियों से विचार आमंत्रित किये तथा महामंत्री के पद की दावेदारी हेतु प्रस्ताव मांगे गये। सभी उपस्थित सदस्यो ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी,सदस्य की महामंत्री पद पर कोई दावेदारी नहीं है। कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कर्मठ,ईमानदार एवं संस्थ,कर्मचारी हितार्थ साथी का महामंत्री पद पर आपसी सहमत पर चुनाव कर सहमति बनाया जाना कर्मचारी,संस्था एवं संघ हित में होगा। सभी उपस्थित सदस्यों,पदाधिकारियो ने शमील एखलाक, उपाध्यक्ष, नगर निगम, कर्मचारी संघ का नाम महामंत्री पद के लिये अपना प्रस्ताव रखा। महामंत्री पद पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में सहमति व्यक्त की गयी। उपस्थित सदस्यों भावना अनुरुप महामंत्री पद पर अध्यक्ष महोदय द्वारा शमील एखलाक के नाम की घोषणा की गई। इसी बैठक में शमील एखलाक, उपाध्यक्ष के महामंत्री पद ग्रहण करने के उपरान्त रिक्त उपाध्यक्ष पद के लिये अर्जुन यादव, संगठन मंत्री ने सुखदेव यादव के नाम का प्रस्ताव दिया गया जिस पर सभी उपस्थित सदस्यो ने एक स्वर में अपनी सहमति दी। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने सभी की सहमति उपरान्त उपाध्यक्ष पद पर सुखदेव यादव के नाम की घोषणा की गई। संरक्षक रामचन्दर यादव एवं अध्यक्ष आनन्द वर्मा उपस्थित सभी सदस्यों,पदाधिकारियों ने अपने नव निर्वाचित महामंत्री शमील एखलाख और उपाध्यक्ष सुखदेव यादव को माला पहना कर स्वागत किया गया।नव निर्वाचित महामंत्री, शमील एखलाक एवं सुखदेव यादव उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि 21.जून को समय दोपहर 1ः00 बजे 60 संघ कार्यालय द्वितीय तल लालबाग नगर निगम लखनऊ में नगर निगम, लखनऊ के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी की लम्बित मांगो,समस्या के सम्बन्ध में भी संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहुत की जायेगी। कर्मचारी उपस्थित होकर अपनी लम्बित मागे,समस्या संघ को अवगत कराये। संघ आपकी लम्बित मांगे,समस्या का निराकरण कराये जाने हेतु संकल्पित है।