राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कानपुर देहात। जनपद में अध्यक्ष, उप्र महिला कल्याण निगम, कमलावती सिंह ने सर्किट हाउस माती सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रतिनिधि जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), सहायक श्रमायुक्त, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, आरक्षी महिला थाना आदि उपस्थित रहे। द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों से वार्ता कर विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं की चर्चा की। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *