
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क पनकी कानपुर,। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी पनकी मंडल में योग दिवस का कार्यक्रम महुआ पार्क, अटल पार्क एवं विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आए हुए सभी क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग जरूरी है खानपान पर मोटे अनाज का सेवन आवश्य करें। कार्यक्रम में गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी, भाजपा पनकी मंडल अध्यक्ष डॉ विजय पटेल, पूर्व पार्षद दिनेश बाजपेई, पूर्व पार्षद विनोद पाल, अमित तिवारी, सिया रामपाल ,जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित उपाध्याय, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। वहीं आज अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योगा दिवस पर प्रगति विहार पार्क केशव पुरम कानपुर में सहयोग फाउंडेशन एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में सभी भाई-बहनों एवम् गणमान्य नागरिकों ने बड़े हर्षोल्लास पूर्वक योगा किया। सभी लोगों को स्वास्थ के प्रति जगरूक किया गया। एक दूजे को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनायें देते हुए कार्यक्रम में योगाचार्य माया कटियार, माधुरी त्यागी, रामावती, मुन्नीदेवी, उर्मिला देवी, माला, मंजू गुप्ता, अंजनी, गीता, माया देवी, संगीता रानी, आरती, स्मिता, सावित्री, सुनीला सचान, रेखा सिंह, द्रोपदी यादव, नीलम झा, सावित्री देवी, सुवेदिता कटियार, मीरा सिंह, माला, मंजू परिहार, अपर्णा सिंह, सपना, कान्ति, रति सिंह, स्नेहलता, सुषमा, संतोष कुमार, संजीव, शिव प्रकाश यादव, रामदीन पाल, साहिब लाल, केजी खरे, जयराम पाल, रावेन्द्र कुशवाहा, जगदीश कटियार, कैलाश नाथ कटियार, शिवप्रकाश कुशवाहा, आशा शुक्ला, आशा यादव, रुवी चंदेल, पिंकी, शिल्पी, सुनीता, गुड़िया, रजनी, राखी, सुस्मिता, कुंती, अरुणा, ईशा, बीनू, आयुषी, अनुष्का, उषा ज्योति, प्रीती, निशा, शोभा, दिव्या, तनु, सिद्धि, रामचंद्र, घनश्याम, वीरेंद्र, सुनीता, दिनेश, आशीष, पंकज, इत्यादि मौजूद रहे।