राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। राजधानी में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयसिंह जयन्त और जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष जयसिंह ने महारानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महारानी का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को बांदा जिले के कालिंजर किले में हुआ था। बचपन से ही उन्हें घुड़सवारी, तलवारबाजी और तीरंदाजी में विशेष रुचि थी। वे अपनी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति प्रेम के लिए जानी जाती हैं। 24 जून 1564 को मुगल सेना से लड़ते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की। उत्तर प्रदेश में गोंड आदिवासी समुदाय हर साल 24 जून को उनका बलिदान दिवस मनाता है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी ज्ञान सिंह, जिला उपाध्यक्ष टी.बी. सिंह, वरिष्ठ नेता भरत यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *